- Hindi News
- National
- छात्रों के विकास के लिए की जाने वाली कोशिशों का हिस्सा है स्कूल मैगजीन : डीईओ लेहल
छात्रों के विकास के लिए की जाने वाली कोशिशों का हिस्सा है स्कूल मैगजीन : डीईओ लेहल
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारुनंगल में विद्यार्थियों को लेखन कला के लिए प्रेरित करने के लिए प्रिंसिपल हरजिंदर कौर की अगुवाई में स्कूल मैगजीन ‘पुंगार’ का चौथा अंक प्रकाशित किया गया। मैगजीन का प्रकाशन जिला शिक्षा अफसर मोहन सिंह लेहल ने किया।
इस मौके लेहल ने कहा कि यह स्कूल मैगजीन विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए की जाने वाली कोशिशों का हिस्सा है। मैगजीन में दर्ज शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी, डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल, जिला शिक्षा अफसर और उप जिला शिक्षा अफसरों के संदेश विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए प्रेरणादायक है। प्रिंसिपल हरजिंदर कौर ने बताया कि मैगजीन की प्रकाशना में कंप्यूटर अध्यापक जसपाल सिंह का भी योगदान कहा है।
पंजाबी भाग की संपादक रीना मट्टू, हिंदी विभाग की मैडम सुरिंदर शर्मा और अंग्रेजी भाग के लेक्चरर दिनेश पठानिया हैं। मैगजीन में स्कूल के विद्यार्थियों की रचनाओं के साथ साथ स्कूल की गतिविधियों व प्राप्तियों का भी उल्लेख किया गया है। इस मौके दिनेश पठानिया, नवदीप महाजन, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह, रणजीत कुमार, पलविंदर सिंह, अनिल कुमार, राज कुमारी, सुरिंदर शर्मा व रीना मट्टू मौजूद थी।
मैगजीन के प्रकाशन के मौके पर मौजूद स्टाफ मेंबर। -भास्कर