- Hindi News
- National
- सरकारी कॉलेज चौक में स्टूडेंट्स ने पुतला फूंककर आसिफा के लिए मांगा इंसाफ
सरकारी कॉलेज चौक में स्टूडेंट्स ने पुतला फूंककर आसिफा के लिए मांगा इंसाफ
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कठुआ बलात्कार मामले में पीड़िता आसिफा को न्याय की मांग को लेकर सरकारी कॉलेज चौक पर प्रदर्शन किया। स्टूडेंट नेताओं ने कहा कि एक 8 साल की बच्ची के साथ बर्बरता की जाती है और उसे न्याय दिए जाने के स्थान पर इसे राजनीतिक रंगत देकर आरोपियों को बचाने की कवायद की जानी बेहद शर्मनाक है।
इसके लिए जहां राज्य सरकार जिम्मेदार है, वहीं केंद्र सरकार की भी उतनी ही गलती है कि उसने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रोष स्वरूप पुतला फूंका। इस मौके पर हरप्रीत शेरपुरिया, मनिंदर सहोता, करण सैनी, रोहित सीकरी, गुरप्रीत लांबड़ा, अर्श लांबड़ा, रवि शेरपुरिया, शशी बाली रयात कॉलेज, मनप्रीत, गुरविंदर रंधावा, अल्का, निशा, शगनप्रीत कौर, अंजली, नेहा, परनीत कौर, प्रिया, परमजीत व बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन करके आसिफा के लिए न्याय मांगा।
न्याय की मांग को लेकर सरकारी कॉलेज चौक में प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स। -भास्कर