सुदर्शन धीर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य नियुक्त
होशियारपुर | नगर निगम पार्षद सुदर्शन धीर को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव नरेश गुप्ता ने पार्षद सुदर्शन धीर को सदस्यता का प्रमाण पत्र भेंट करते हुए उनको सोसायटी के साथ जुड़ने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में सुदर्शन धीर ने कहा कि वह रेडक्रॉस के साथ जुड़कर संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों में अपना सहयोग देते रहेंगे।