डॉ. गुरमीत सिंह ने पीएचसी चक्कोवाल में संभाला पदभार
होशियारपुर | सेहत विभाग पंजाब के हुक्मोंनुसार व डॉ. गुरमीत सिंह द्वारा पीएचसी चक्कोवाल में पदभार संभाल लिया। इससे पहले वह सिविल अस्पताल होशियारपुर में बच्चों के माहिर डॉक्टर के पद पर सेवा निभा रहे थे। इस मौके डॉ. गुरमीत सिंह ने स्टाफ से मीटिंग की और उन्होंने स्टाफ को मिलजुल कर काम करने और सेहत विभाग के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने और बढ़िया सेहत सहूलियतें देने के लिए कहा। उन्होंने पहल के आधार पर नशा विरोधी मुहिम, मादा भ्रूण हत्या रोकने और सभी के सहयोग से सेहत सेवाओं को घर घर पहुंचाने पर जोर दिया। स्टाफ ने भी उनका स्वागत किया व यकीन दिलाया कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करेंगे।