पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईजी डे ने बैसाखी पर करवाए पेंटिंग मुकाबले

ईजी-डे ने बैसाखी पर करवाए पेंटिंग मुकाबले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | बैसाखी पर्व पर ईजी-डे स्टोर माल रोड और ईजी-डे स्टोर फगवाड़ा रोड प्रकाश टावर पर ईजी- डे ने छोटे बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें किड्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आए हुए बच्चों को माल रोड स्टोर के मैनेजर लक्ष्मी व फगवाड़ा रोड स्टोर प्रकाश टावर मैनेजर हरीश चोपड़ा ने पेंटिंग शीट स्केच पेन व अन्य सामान मुहैया करवाया। जिस पर किड्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी अपनी कलाकारी का प्रदर्शन किया। बढ़िया पेंटिंग वाले बच्चों को पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर आए बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके ईजी-डे स्टोर मैनेजर मॉल रोड लक्ष्मी, हरजीत, सविता, अमरदीप, जसविंदर राणा, गगन, मंगत, मनी, ईजी डे स्टोर फगवाड़ा रोड के मैनेजर हरीश चोपड़ा, जसप्रीत कौर, सुखविंदर सिंह, सचिनदेव, बलजीत कौर, अकांक्षा, अक्षय, जतिंदर व प्रदीप मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...