पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिटल फ्लावर हाई स्कूल में बैसाखी पर्व मनाया

लिटल फ्लावर हाई स्कूल में बैसाखी पर्व मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | लिटल फ्लावर हाई स्कूल में स्कूल डायरेक्टर जसवीर कौर गिल व प्रिंसिपल गुरसबीन भंडारी की अध्यक्षता में बैसाखी पर्व मनाया। इस मौके सभी विद्यार्थी पंजाबी पोशाकें में सज धजकर स्कूल आए और भंगड़ा, गिद्दा व लोक गीत कार्यक्रम पेश किए। प्रिंसिपल गुरसबीन भंडारी ने स्टाफ व विद्यार्थियों को बैसाखी की बधाई दी और इस दिन की महत्ता भी बताई। उन्होंने बताया कि इस दिन श्री गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी और इसी दिन किसानों की फसलें पक कर तैयार होने की खुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है। इस मौके रमेश, मनदीप परमार, हरजिंदर कौर व रमन कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...