स्कूल के नन्हे बच्चों व स्टाफ ने मनाया बैसाखी पर्व
होशियारपुर | माहिलपुर स्थित वड्स एन ब्लूम्स प्री स्कूल में बैसाखी पर्व स्कूल के नन्हे बच्चों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से मनाया। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल प्रियंका ठाकुर ने बताया कि बच्चों को स्कूल में रंग बिरंगे व पंजाबी सभ्याचार से जुडे पोशाकें पहन कर आने के लिए कहा, ताकि वह आधुनिक दुनिया के साथ साथ अपनी संस्कृति व पंजाबी विरसे से जुड़ सके। इस मौके स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर व होशियारपुर के कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर प्रो. राजीव ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने स्कूल में इस प्रकार की चल रही गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने प्रिंसिपल प्रियंका, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को बैसाखी की बधाई दी।