पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होशियारपुर समेत 4 जिलों के लिए कैप्टन ने रवाना कीं 8 एंबुलेंस

होशियारपुर समेत 4 जिलों के लिए कैप्टन ने रवाना कीं 8 एंबुलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने सोमवार को 8 एंबुलेंस जनता के लिए समर्पित कीं। इनमें मोहाली जिले को 2, रोपड़ को 3, शहीद भगत सिंह नगर को 3 और होशियारपुर को 1 एंबुलेंस दी गई।

अकाली सरकार में जब केंद्र से एंबुलेंस मिली थीं तो पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगाई थी। उसी तर्ज पर सरकार ने राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी के कोटे से दी गई एंबुलेंस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और अंबिका सोनी की फोटो लगाने की तैयारी की थी, लेकिन विपक्ष के विरोध से बचने के लिए 8 एंबुलेंस से तो यह फोटो हटाकर अंबिका सोनी का नाम हिंदी और इंग्लिश में लिख दिया गया, लेकिन एक एंबुलेंस पर कैप्टन और सोनी की फोटो लगी रह गई। उसे छोड़कर बाकी 8 एंबुलेंस को श्री आनंदपुर साहिब हलके के मोहाली, रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर जिलों के लिए कैप्टन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया। सांसद को केंद्र सरकार की ओर से जो कोटा दिया जाता है, उसका इस्तेमाल किया गया है। श्री आनंदपुर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव भले ही कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी हार गई थीं, लेकिन उन्होंने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद इस इलाके के लिए काम करने की बात को जहन में रखा। उन्होंने देश का पहला ऐसा स्वास्थ्य प्रोजेक्ट जो लोगों को सीधा फायदा दे। एंबुलेंस के तौर पर लॉन्च किया है। यह सभी एंबुलेंस एसी हैं, जिनमें दो स्वास्थ्य कर्मचारी एक ड्राइवर मौजूद होगा। ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए अलग से जगह बनाई गई है।

मोहाली को 2, रोपड़ को 3, शहीद भगत सिंह नगर को 3 और होशियारपुर को 1 एंबुलेंस दी

राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी के कोटे से मिलीं हैं एंबुलेंस

मोहाली से चार जिलों के लिए एंबुलेंस को कैप्टन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अस्पताल में पार्किंग से परेशान हुए मरीज | यह कार्यक्रम लोकसभा हलके से संबंधित था, जिसका मुख्य कार्यक्रम मोहाली के सरकारी कॉलेज में रखा गया। कॉलेज के मुख्य मार्ग पर छोटा मंच बनाया गया। सीएम ने आना था, इसलिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। गेट पर सुबह से पुलिस का पहरा था। सीएम को कोई परेशानी न हो, इसके लिए आम लोगों की गाड़ियां पार्क करने के लिए सिविल अस्पताल में पार्किंग का प्रबंध किया गया। इसका असर जहां अस्पताल में आने वाले लोगों पर पड़ा, वहीं कॉलेज के स्टूडेंट्स पुलिस पहरे में रहे।

सिद्धू की वजह से मोहाली आया मेडिकल कॉलेज

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा कि मोहाली में बनने वाला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जमीन की कमी के चलते बाहर जा रहा था। इसकी भनक जैसे ही विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को लगी तो वे उनके पास आए और कहा कि जमीन वे देंगे और कॉलेज मोहाली में ही बनना चाहिए।

खबरें और भी हैं...