द ट्रिनिटी स्कूल असलपुर में लगाया कराटे ट्रेनिंग कैंप
होशियारपुर | द ट्रिनिटी स्कूल असलपुर में ‘अपनी रक्षा आप करो’ मुहिम के तहत जगमोहन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के सहयोग से 12 दिवसीय कराटे ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें स्कूल के 260 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल राबिनसन जोसेफ के मार्ग दर्शन में कराटे प्रशिक्षक शिहान जगमोहन विज बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस कैंप में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सैमपाई जसवीर कुमार, सैमपाई ईशान शर्मा और पारस कुमार भी विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुण सिखा रहे हैं। जगमोहन विज ने कहा कि ऐसे ट्रेनिंग कैंप पंजाब के अन्य शहरों में भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, शेन रॉस, पीटीआई सतविंदर सिंह और कुलबीर सिंह उपस्थित थे।