सूझबूझ से ही आग से बचाव संभव : जसवंत सिंह
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
राजकीय महाविद्यालय में प्रिंसिपल सुरिंद्र पाल और रैडरिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से फायर सेफ्टी अधीन जागरूकता सप्ताह मनाया। कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ को फायर ब्रिगेड के कर्मियों के सहयोग से अग्नि से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। एसएफओ जसवंत सिंह ने बताया कि अग्नि पांच प्रकार की होती है - पहली जंगल, दूसरी पेट्रोलियम पदार्थों, तीसरी गैसों, चौथी धातु और पांचवीं बिजली से संबंधित होती है, इनको बुझाने के तरीके भी अलग-अलग होते है। हम सूझ-बूझ और जानकारी से ही होने वाले नुकसान से बच सकते है। एडीएफ अवतार सिंह ने भी अपने विचारों में एलपीजी से संबंधित जानकारी देते कहा कि सबसे ज्यादा आग की घटनाएं इसी कारण होती है, इसीलिए एलपीजी से संबंधित सुरक्षा की जानकारी के माध्यम से हम अपना बचाव कर सकते है। उन्होंने बचाव के तरीके भी बताएं। इस मौके कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी, फायर ब्रिगेड दफ्तर से आए ओंकार सिंह, राजन सूद, अरुणेश सैनी, विजय कुमार, शुभम, रवि कुमार व ईश्वर सैनी भी मौजूद थे।
आग बुझाने के तरीके विद्यार्थियों व स्टाफ को सिखाते फायर ब्रिगेड दफ्तर मेंबर।