नशामुक्ति सेमिनार में छात्रों को बताए नशे की दुष्परिणाम
रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज में सेमिनार के दौरान मौजूदगी। -भास्कर
होशियारपुर | सिविल सर्जन डॉ. रेनू सूद की अध्यक्षता में रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज में नशामुक्ति मुहिम तहत सेमिनार करवाया। कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। जिला नशा छुड़ाओ व सुधार केंद्र से मेडिकल अफसर डॉ. गुरविंदर सिंह विशेषातिथि के तौर पर शामिल हुए। सेमिनार एनएसएस व रेड रिबन क्लब होशियारपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। यहां डॉ. गुरविंदर सिंह ने छात्रों को नशे की कुपरिणाम के बारे में अवगत कराया। नशा छुड़ाओ केंद्र से मैनेजर निशा ने बच्चों को संबोधन करते हुए पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए इस मुहिंम को सफल बनाने की अपील की। काउंसलर संदीप कुमारी ने सभी युवाओं को विभिन्न प्रकार नशा व संबंधित रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। को-ऑडिनेटर प्रशांत व गुरमीत सिंह ने सरकार द्वारा दिए जा रहे विभिन्न सुविधा और सहयोग के बारे जानकारी दी। प्रो. मनोज कोतवाल ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को सम्मानित व धन्यवाद किया।