पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीवनशैली में परिवर्तन से ही रोका जा सकता कैंसर को : हरीश चंद्र शुक्ला

जीवनशैली में परिवर्तन से ही रोका जा सकता कैंसर को : हरीश चंद्र शुक्ला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर में ‘कैंसर और इसी की रोकथाम’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान केयरिंग सोल फाउंडेशन की ओर से प्रोग्राम ऑफिसर हरीश चंद्र शुक्ला मुख्यातिथि थे। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कैंसर रोग, इसके कारण व निवारण के बारे में जागरूक करना था।

हरीश चंद्र शुक्ला ने छात्रों बताया कि कैंसर मूल रूप से एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कोशिकाओं का असामान्य विकास होता है, जो शरीर के विभिन्न भागों में फैल जाता है। अगर इस बीमारी का प्रारंभिक अवस्था में पता लग जाता है तो यह रोग ठीक हो सकता है। कैंसर मूल रूप से असामान्य कोशिका/सेल वृद्धि के कारण विकसित होता है। यह शरीर के एक हिस्से में उत्पन्न होता है और इसमें विभिन्न अंगों में घुसने की क्षमता होती है। कैंसर के संभावित लक्षण हैं गांठ, लंबे समय तक खांसी, असामान्य खून बहना, अत्यधिक वजन घटना और अंदरूनी अंतड़ियों में परिवर्तन। शोधकर्ताओं के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत कैंसर के ज्ञात कारण जीवनशैली से संबंधित होते हैं और इसका थोड़ा प्रयास करके बचा जा सकता है। एक स्वस्थ आहार का पालन करना, नियमित रूप से व्यायाम करना ओर फिट रहने से कैंसर रोग से बचा जा सकता है। प्रिंसिपल उर्मिल सूद ने हरीश चंद्र शुक्ला का सम्मान किया। इस मौके स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

छात्रों को संबोधित करते प्रोग्राम ऑफिसर हरीश चंद्र शुक्ला। -भास्कर

खबरें और भी हैं...