पौधारोपण को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : मुकेश
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
विश्व इंसानी गलतियों के कारण एक बड़े खतरे की ओर बढ़ रहा है, जिसके तहत विश्व का तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगर इस समस्या पर काबू पाना है तो हरेक नागरिक को पौधारोपण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। यह बात नगर कार्यवाह मुकेश वालिया ने पार्षद नीति तलवाड़ द्वारा शुरू किए गए मेगा पौधारोपण अभियान की शुरुआत के अवसर पर कहे।
मुकेश वालिया ने कहा कि दुनिया पर जब भी कोई भंवरा मंडराता दिखाई दिया है तो भारत वासियों ने हमेशा उस खतरे को भांपते हुए अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई है। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि वार्ड नंबर 4 के वासियों, विशेष कर बच्चों का ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण पाने में विशेष योगदान रहेगा। जब बच्चे किसी बात का संकल्प ले लेते हैं, तो उसका नतीजा हमेशा सार्थक ही निकलता है। मेगा पौधारोपण अभियान में वार्ड नंबर 4 के वासियों, बच्चों और बड़ों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।
इस मौके अनूप कुमार, सुमित गुप्ता, सरबजीत कुमार भोपला, विवेक सैनी गोल्डी, संजीव थापर, नीतू थापर, प्रिया सैनी, कमलेश सैनी, दृष्टि तलवाड़, रनवीर तलवाड़, मनवीर तलवाड़, अंश, लक्ष्य, हर्ष, जश्न, आंचल, रितिक, अनु, वैभव, मुस्कान, कशिश, आशिमा, रिया, इशिका थापर, पावनी, अभि, कृतिका, जासमीन, सुहानी, वृंदा, पलक, महक, अंजलि, तरुण, गौतम, निखिल, रितिक, वसु, करुण, गुनीत, प्रांचल शर्मा, तन्वी, उत्तम भी उपस्थित थे।
पौधारोपण करते पार्षद नीति तलवाड़ व अन्य। -भास्कर