पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरहीरां मोहल्ले में घर से एलसीडी, गहने और मोबाइल चोरी

पुरहीरां मोहल्ले में घर से एलसीडी, गहने और मोबाइल चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | होशियारपुर के पुरहीरां मोहल्ले में एक हवेली के पास एक घर से चोर गिरोह ने कीमती सामान चोरी कर लिया। थाना मॉडल टाउन के हेड कांस्टेबल नीरज कुमार ने बताया कि पुरहीरां के निवासी गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 मई 2018 को सुबह 8 बजे काम के लिए घर से बाहर चले गए और जब एक बजे दोपहर को वह वापस घर लौटे तो घर का मुख्य गेट खुला हुआ था और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने जब जांच की तो पता चला कि उनके घर से एक एलसीडी, सोने के गहने, एक मोबाइल फोन चोरी हो गया है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने अज्ञात चोर गिरोह विरुद्ध धारा 454, 380 तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...