पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होशियारपुर ऑटोमोबाइल 10वीं बार रॉयल प्रैलिटन के अवार्ड से सम्मानित

होशियारपुर ऑटोमोबाइल 10वीं बार रॉयल प्रैलिटन के अवार्ड से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवार्ड से सम्मानित होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विजयी चिन्ह बना खुशी मनाते ऑटोमोबाइल के एमडी अजविंदर सिंह, सीईओ गुरप्रीत सिंह व अन्य। -भास्कर

होशियारपुर | मारूति सुजूकी भारत की नंबर 1 कंपनी ने भारत में कारें बेचने का 50 प्रतिशत शेयर कायम कर रखा है। कंपनी के डीलर होशियारपुर ऑटोमोबाइल जो कंपनी के नार्मज अनुसार अपने एरिए में सर्विस दे रहे है, को कंपनी ने 10वीं बार रॉयल प्रैलिटन के अवार्ड से सम्मानित किया । यह अवार्ड कंपनी द्वारा ऑल इंडिया डीलर कान्फ्रेंस में आबूदाबी में होशियारपुर ऑटोमोबाइल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजविंदर सिंह और चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर गुरप्रीत सिंह को देकर नवाजा गया। साथ ही ग्राहक सेटिस्फेक्शन में फस्ट पेड सर्विस के लिए ऑल इंडिया बेस्ट डीलर के अवार्ड से भी नवाजा। मारूति सुजूकी के नैक्सा चैनल में भी होशियारपुर नैक्सा को अल्फा बैंड का अवार्ड दिया गया, जो नैक्सा चैनल का सर्व उत्तम अवार्ड है। वापस इंडिया आकर पत्रकार सम्मेलन में कंपनी के एमडी अजविंदर सिंह ने संबोधित करते कहा कि उन्हें गर्व है कि वह यह अवार्ड लेकर होशियारपुर शहर का नाम चमका सकेष उन्होंने अकालपुरख का शुक्राना किया व ग्राहकों का भी जिनकी फीड बैक पर यह अवार्ड मिला। उन्होंने मेहनती स्टाफ का भी धन्यवाद किया। सीईओ गुरप्रीत सिंह ने सबका धन्यवाद करते कहा कि उन्होंने समय समय पर हमारी स्कीमों ग्राहकों तक पहुंचाई है। वह ग्राहक के ऋणी है और धन्यवाद स्कीम अधीन होशियारपुर और मंडी गोबिंदगढ़ के सभी शोरूम वर्कशॉप में 31 मई तक कुछ डिस्काउंट ऑफर लगाई गई है, जिनका ग्राहक फायदा ले सकते हैं।

बिजनेस प्लस

खबरें और भी हैं...