पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा के नाटक का अंत : राकेश मरवाहा

कर्नाटक में भाजपा के नाटक का अंत : राकेश मरवाहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या करके सरकार बनाने का ख्वाब देखने वाली भाजपा के नाटक का अंत हो गया है। जो लोकतंत्र और सच्चाई की जीत है। उक्त बात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को उसका अभिमान ही ले डूबा और जनता तथा देशवासियों को गुमराह करके कर्नाटक में सरकार बनाने की सारी योजनाएं उसकी धरी की धरी रह गई। उन्होंने कहा कि देश की जनता भी जान चुकी है कि सत्ता की लोभी भाजपा किसी भी स्तर तक गिर सकती है तथा कर्नाटक में भाजपा द्वारा किए गए नाटक का अंत हो गया। मरवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है तथा सत्यमेव जयते पंक्तियों को चरितार्थ कर रही है।

खबरें और भी हैं...