पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस की सरकार, वर्करों ने मनाई खुशी

कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस की सरकार, वर्करों ने मनाई खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | कर्नाटक में भाजपा द्वारा धक्केशाही करके सरकार बनाने के ख्वाब पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। अब वहां पर कांग्रेस की सरकार बनेगी, जो लोकतंत्र की जीत है। उक्त बात कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के पुत्र प्रतीक अरोड़ा का मुंह मीठा करते हुए कही। नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की पोल खुल गई है तथा जनता के बीच जो किरकिरी हुई है उसके लिए भाजपा किसी को मुंह तक दिखाने के काबिल नहीं रही। खुद को सच्चाई और ईमानदारी का पुतला बताने वाली भाजपा झूठ का पुलिंदा है और कर्नाटक में उसके द्वारा रचे गए ड्रामे से यह सिद्ध हो गया है। इस मौके सरवन सिंह, कुलविंदर सिंह हुंदल, ध्यान चंद ध्याना, प्रदीप बिट्टू, खरैती लाल कतना, सुरेश कुमार, तीर्थ राम, कमलजीत कटारिया, परमजीत सिंह पम्मा, अशोक शर्मा, अशोक मेहरा, हरीश आनंद, कृष्ण लाल सैनी, नरेश कुमार, शक्ति कुमार, सतीश

खबरें और भी हैं...