पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपने अपने बैच में रचना और मोनू ओवरऑल विजेता

अपने-अपने बैच में रचना और मोनू ओवरऑल विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सहायक सिखलाई केंद्र सीमा सुरक्षा बल खड़कां में बैच नंबर 244 तथा 245 की ट्रेनिंग लेने वाली 315 महिला कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड शनिवार को करवाई गई। इस मौके पर डायरेक्टर जनरल, आईपीएस, सीमा सुरक्षा बल केके शर्मा मुख्य मेहमान थे। उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। इस दौरान एसएसपी जे. ईलनचेजियन भी मौजूद रहे।

डायरेक्टर जनरल केके शर्मा ने सिखलाई केंद्र के अधिकारियों तथा ट्रेनिंग स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी ओर से बहुत उच्च दर्जे की सिखलाई दी गई है। उन्होंने ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकी महिला नव आरक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 44 सप्ताह की सख्त ट्रेनिंग के दौरान इन 315 नव महिला आरक्षकों ने हथियार चलाना, लड़ाई के ढंग, ड्रिल, देश की सीमाओं पर निगरानी, कुदरती आफतों, फस्ट ऐड तथा अधिकारों संबंधी सिखलाई हासिल की है। सिखलाई के दौरान अलग-अलग विषयों में महारत हासिल करने वाले नव महिला आरक्षकों के बैच नंबर 244 में ओवरऑल पहले स्थान पर रचना परमार, दूसरे स्थान पर अकशी कुमारी, बेस्ट इन एंड्यूरेंस में जाबा सिंघा महापाथरा, बेस्ट इन शूटिंग ड्रिल में रीना मालवीया तथा बेस्ट इन ड्रिल में सवेता कुमारी आगे रही।

बैच नंबर 245 में ओवरऑल पहले स्थान पर मोनू लोवंशी, दूसरे स्थान पर पराची तिवाड़ी, बेस्ट इन एंड्यूरेंस में बी वैंकटा बंगारु पवानी, बेस्ट इन शूटिंग ड्रिल में रुमा पोल तथा बेस्ट इन ड्रिल में सलमा जहान आगे रही।

यहां इंस्पेक्टर जनरल, एसटीसी खड़कां पीएस बैंस, इंस्पेक्टर जनरल आईपीएस पंजाब फ्रंटियर मुकल गोयल, आईजी एचआर चंडीगढ़ डॉ. पीको रौशन, कमांडेंट (ट्रेनिंग) ओपिंदरा राय, सेकेंड कमांडेंट (ट्रेनिंग) विकास सुंदरियाल, डिप्टी कमांडेंट डिंपल खरी, डिप्टी कमांडेंट अरविंद बियाला, डिप्टी कमांडेंट सुरेश कौंडल तथा डिप्टी कमांडेंट आशु रंजन राय मौजूद थे।

बीएसएफ ट्रेनिंग कैंप खड़कां में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेतीं महिला कांस्टेबल। -भास्कर

राष्ट्रपति अवार्ड के अवार्डियों को दिए मेडल

इस दौरान राष्ट्रपति द्वारा बढ़िया सेवाओं के लिए दिए गए अवार्ड के अवार्डियों में होशियारपुर के रिटा. इंस्पेक्टर जनरल (जीडी) खुशकरण सिंह, पटियाला के रिटा. डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रिटा. डिप्टी कमांडेंट बलविंदर सिंह राणा, हरियाणा के सोनीपत के रिटा. इंस्पेक्टर (सीआईपीएचईआर) राज सिंह, हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के रिटा. इंस्पेक्टर (सीओएमएन) चंद खरवाल, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रिटा. इंस्पेक्टर (जीडी) मदन लाल तथा रिटा. सह इंस्पेक्टर (जीडी) रणबीर सिंह, हरियाणा के भवानी के रिटा. सब इंस्पेक्टर (जीडी) होशियार सिंह, संगरूर के रिटा. सब इंस्पेक्टर जगराज सिंह, बठिंडा के रिटा. सब इंस्पेक्टर (जीडी) जगरूप सिंह को विशेष तौर पर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सीमा भवानी ग्रुप ने दिखाए मोटरसाइकिल स्टंट

इस दौरान बीएसएफ की सीमा भवानी ग्रुप की ओर से मोटरसाइकिल स्टंट साइट राइडिंग, बुल फाइटिंग, सीमा प्रहरी सेल्यूट तथा बैक राइडिंग का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे काफी सराहा गया।

खबरें और भी हैं...