पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीपीआई ने प्री प्राइमरी किट का किया विमोचन

डीपीआई ने प्री-प्राइमरी किट का किया विमोचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब कृष्ण कुमार के ड्रीम-प्रोजेक्ट ‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ के तहत राज्य के प्राइमरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है और इसके लिए पूरे पंजाब में प्री-प्राइमरी अध्यापकों की तीन दिवसीय वर्कशॉप लगाई जा रही है। इसी के तहत जिला होशियारपुर में जिला शिक्षा अफसर (ए ) संजीव कुमार गौतम, उप-जिला शिक्षा अफसर धीरज वशिष्ट व जिला-को-आर्डिनेटर हरमिंदर सिंह की योग्य अगुवाई में पूरे जिले में ट्रेनिंग चल रही। डाइट प्रिंसिपल सुखविंदर कौर की देखरेख में डाइट अज्जोवाल में चल रहे तीसरे फेज के सेमिनार का निरीक्षण करने आज इंदरजीत सिंह डीपीआई (एलिमेंट्री ) पंजाब पहुंचे। उन्होंने डाइट में चल रहे सेमिनारों में अध्यापकों से अपने विचार सांझे किएइस मौके उन्होंने विभाग की तरफ से जिले को भेजी ‘प्री- प्राइमरी किट’ का विमोचन भी किया। निरीक्षण के दौरान जिले में चल रहे सेमिनारों पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। इस मौके संगीता वासुदेवा, मुकेश कुमार, सोहन लाल, शमिंदरदीप सिंह, विकास शर्मा, गुरविंदर सिंह, दीपक शर्मा, विकास अरोड़ा, गुलशन कुमार, अशोक कुमार, रणवीर सिंह, हरीश कुमार, मोनिका शर्मा, गुरविंदर जज, नरेश कुमार, ध्रुव कुमार सभी ट्रेनिंग रिसोर्स पर्सन्स व सेमिनार में भाग ले रहे अध्यापक हाजिर थे।

प्री-प्राइमरी अध्यापकों की 3 दिवसीय वर्कशॉप लगेगी

जिले में प्री-प्राइमरी किट का विमोचन करते डीपीआई (एए) इंदरजीत सिंह साथ में उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ट व डाइट प्रिंसिपल सुखविंदर कौर।

खबरें और भी हैं...