पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधिका की सहायता के लिए आगे आए सरकार : वशिष्ट

राधिका की सहायता के लिए आगे आए सरकार : वशिष्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | देश की बैडमिंटन (13 वर्ष) में पहले नंबर रैंक पर पहुंच चुकी होशियारपुर की राधिका शर्मा की पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को बनती आर्थिक सहायता करनी चाहिए और बड़े औद्योगिक घरानों को भी उक्त खिलाड़ी को स्पांसर करने के लिए हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। यह बात आरटीआई अवेयरनैस फोरम पंजाब के चेयरमैन राजीव वशिष्ट ने करते हुए कहा कि होशियारपुर में कांग्रेस विधायक 5 और 1 कैबिनेट मंत्री को इस तरफ ध्यान देते हुए अपने अख्तियारी फंड में से राधिका शर्मा के लिए फंड जारी करने चाहिए, ताकि होशियारपुर जिला की बेटी देश समेत सूबे का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सके। वशिष्ट ने कहा कि अंडर-13 बैडमिंटन में देश की नंबर 1 खिलाड़ी बनने वाली राधिका शर्मा, जोकि गोपी चंद एकेडमी हैदराबाद में कोचिंग प्राप्त कर रही है। उसे मौजूदा रैंक तक पहुंचने में किसी सरकार या फिर किसी उद्योग फर्म ने भी कोई मदद नहीं की। अब तक का पूरा खर्च इस स्टार खिलाड़ी के पिता विकास शर्मा सुपरिंटेंडेंट एडीसी दफ्तर विकास ने अपनी जेब से किया।

खबरें और भी हैं...