होशियारपुर | कर्नाटक में बीजेपी द्वारा किए गए ड्रामे का अंत भाजपा के लिए बड़ा शर्मनाक रहा। लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली तथा जनविरोधी भाजपा सरकार को कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले भाग जाने तथा येदिरुपा द्वारा त्याग पत्र देने के लिए मजबूर होने से कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। यह विचार जिला यूथ कांग्रेस लोकसभा हलका होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट रोहित जोशी ने आज कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने के बाद कहे। एडवोकेट रोहित जोशी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सरकार बचाने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाया लेकिन आखिर में लोकतंत्र की ही जीत हुई। घूस, रिश्वत तथा डर का माहौल बनाने के बावजूद वह कांग्रेस तथा जेडीएस विधायकों को रोक न सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत ही घटिया राजनीति का कर्नाटक में प्रदर्शन किया, जिसे लोकतंत्र प्रणाली ने स्वीकार नहीं किया तथा उन्हें मुंह की खानी पड़ी। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में केन्द्र में राहुल गांधी की अगुवाई में अगली सरकार बनेगी।