उड़मुड़ | अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की बैठक टांडा में राज्य प्रधान बलबीर सिंह बिल्ला की अगुवाई में हुई। मीटिंग दौरान दविंदर सिंह चौलांग को संगठन का जिला प्रधान बनाया गया और जिला होशियारपुर में संगठन की मजबूती के लिए गांव लेवल पर कमेटियां बनाने के अधिकार दिए गए। इस मौके बिल्ला ने सभी का आभार जताया। इस मौके अनिल कुमार प्रधान जालंधर, संजीव कुमार सचिव पंजाब, सुरिंदर पाल, स्टीफन सहोता, विजय कुमार, जतिंदर जस्सा, दविंदर शेरा, कर्ण कश्यप, शरणदीप मौजूद थे।