कैंप के दौरान प्रण पत्र भरने वालों को प्रमाण पत्र देते सदस्य। -भास्कर
होशियारपुर | बहादरपुर स्थित सैनी भवन में शेरे पंजाब चौधरी बलवीर सिंह को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह करवाया। इस मौके नेत्रदान एसोसिएशन द्वारा नेत्रदान व शरीर दान प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाया। समारोह में नेत्रदान संस्था के प्रधान प्रो. बहादुर सिंह सुनेत ने लोगों को नेत्रदान व शरीर दान संबंधी विस्तार से जानकारी दी और एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में भी बताया। इस मौके समाज सेवक कुलवंत सिंह सैनी व संदीप सैनी ने भी इस संबंधी अपने विचार पेश किए। कैंप में 25 के करीब लोगों ने नेत्रदान करने के प्रण पत्र भरे और संस्था द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके इंजी. जसवीर सिंह, रक्षा गुप्ता, संतोष सैनी, राकेश मोहन व गुरदीप सिंह मौजूद थे।
नेत्रदान व शरीरदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाया