पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल बस चालक की लापरवाही से माउंट कार्मल छात्र घायल

स्कूल बस चालक की लापरवाही से माउंट कार्मल छात्र घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

विकास सूद निवासी नई आबादी का 10 साल का बेटा आर्यन सूद शनिवार स्कूल बस चालक की लापरवाही से घायल हो गया। वह स्कूल से घर लौटते समय जब बस से उतर कर सड़क पार करने लगा तो एक स्कूटर की चपेट में आने से घायल हो गया।

बस में अटेंडेंट न होने के कारण खुद ही सड़क पार करके घर की तरफ आने लगा था कि अचानक वह स्कूटर की चपेट में आ गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसके सिर व बाजू पर लगी चोटों का इलाज किया। विकास सूद ने बताया कि उनका बच्चा माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में पढ़ता है तथा आज जब वह स्कूल से छुट्टी के बाद बस में सवार होकर घर के समीप स्टॉपेज पर पहुंचा तो बस ड्राइवर ने उसे अकेले ही बस में उतार दिया और उसे सड़क पार नहीं करवाई व बस में कोई अटेंडेंट न होने के कारण बच्चा अकेले ही सड़क पार करने लगा तो हादसे का शिकार हो गया।

उन्होंने कहा कि अगर बस में अटेंडेंट नहीं था तो ड्राइवर का फर्ज बनता था कि वो बच्चे को सड़क पार करवाता, मगर उसने ऐसा नहीं किया। जिससे उसकी लापरवाही साबित होती है। इसके चलते उन्होंने इस संबंधी पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...