पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट सोल्जर स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे पर लघु नाटक पेश किया

सेंट सोल्जर स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे पर लघु नाटक पेश किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे मनाया। इस मौके प्रिंसिपल उर्मिल सूद ने छात्रों को संबोधन करते हुए बताया कि यह नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर हर साल दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हमें फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए नर्सिंग के नोबल कार्य को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर छात्रों ने विश्व में रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण रोगी और नर्स के अनुपात में बढ़ रहे अंतर तथा इस नोबल कार्य में बनता योगदान देने के संबंध में एक लघु नाटक भी पेश किया। प्रिंसिपल उर्मिल सूद ने कहा कि इस क्षेत्र में जीविका के बहुत सारे अवसर उपलब्ध है। इस लिए छात्र इस कार्य को समाज सेवा के साथ-साथ जीविका के तौर पर भी अपना सकते हैं। अंत में छात्रों को अपने आस-पास निस्सार व मोहताज लोगों की यथासंभव मदद के लिए प्रेरित किया। इस मौके स्कूल स्टाफ मौजूद था।

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज के संबंध में लघु नाटक पेश करते छात्र। -भास्कर

खबरें और भी हैं...