पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्नेहप्रीत ने बीएएलएलबी (ऑनर्स) के 9वंे सेमेस्टर में पीयू टॉपर

स्नेहप्रीत ने बीएएलएलबी (ऑनर्स) के 9वंे सेमेस्टर में पीयू टॉपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | स्वामी सर्वानंद गिरि पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल कैंपस बजवाड़ा की बीएएलएलबी (ऑनर्स) की छात्रा स्नेहप्रीत कौर ने 9वें सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त करके कैंपस व होशियारपुर का नाम रोशन किया। स्नेहप्रीत ने 500 में से 408 अंक प्राप्त करके यह उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि स्नेहप्रीत कौर पिछले 8 सेमेस्टरों में भी टॉप किया था और 9वें सेमेस्टर में भी उसने टॉप करके बढ़त बनाई हुई है। स्नेहप्रीत की सफलता पर उसे बधाई देते हुए कैंपस डायरेक्टर प्रो. एचएस बैंक ने उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और अंतिम सेमेस्टर में भी इसी प्रकार प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन करेगी। इस दौरान को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुखबीर कौर, डॉ. डीपीएस पुनिया व डॉ. ब्रिजेश शर्मा ने भी स्नेहप्रीत को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...