पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी की समस्या का समाधान जल्द करेंगे : पार्षद जिंपा

पानी की समस्या का समाधान जल्द करेंगे : पार्षद जिंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | गुरु नानक नगर में लगातार आ रही पानी की समस्या संबंधी वार्ड नंबर 6 पार्षद ब्रह्मशंकर जिंपा ने मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर नगर निगम कमिश्नर हरबीर सिंह से बात की। नगर निगम कमिश्नर हरबीर सिंह ने मौके पर जेई अश्वनी शर्मा व अन्य स्टाफ को मोहल्ले का निरीक्षण करने के लिए भेजा। इस मौके मोहल्ला वासियों ने सारी समस्या पार्षद ब्रह्मशंकर जिंपा और नगर निगम के अधिकारियों को बताई, जिस पर उन्होंने इस समस्या का समाधान जल्द निकालने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड में जल्द से जल्द एक नये ट्यूबवेल का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे मोहल्ला में पानी की समस्या को हल किया जाएगा। इस मौके अनमोल सिंह, सतनाम सिंह, मनिंदर सिंह, एडवोकेट रंजीत सिंह, धर्मपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, अमरजीत कौर, निर्मल कौर, रघुवीर कौर, सुनीता देवी, शीतल कौर, नीता देवी, पूर्णा देवी, जसवंत सिंह, हरपाल सिंह व इंद्रजीत सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...