पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाहकोट चुनाव में शिअद बीसी विंग निभाएगा सक्रिय भूमिका

शाहकोट चुनाव में शिअद बीसी विंग निभाएगा सक्रिय भूमिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | होशियारपुर से बीसी विंग का जत्था जिला प्रधान (शहरी) हरजीत सिंह मठारू और यूथ विंग (बीसी) प्रधान रणधीर सिंह भारज की अगुवाई में शाहकोट चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। मठारू ने बताया कि विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया और दोआबा जोन अध्यक्ष पहलवान भूपिंदरपाल सिंह जांडला की अगुवाई में बीसी विंग के कार्यकर्ता अकाली प्रत्याशी नायब सिंह कोहाड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उनकी ड्यूटी शहरी क्षेत्र के वार्डों में लगाई गई थी और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने कोहाड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। हरजीत सिंह मठारू ने बताया कि इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया, हरजिंदर सिंह विर्दी, युगराज सिंह ग्रेवाल, गुरप्रीत सिंह कोहली, अवतार टॉक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...