होशियारपुर | जेएसएस आसा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेलां में हनीश सैनी व अदिति सैनी ने अपनी बेटी अदविता सैनी का जन्मदिन मनाया। इस मौके उन्होंने स्पेशल बच्चों के लिए 5100 रुपए की धनराशि का चेक स्कूल को भेंट किया। आशादीप वेलफेयर सोसायटी के प्रधान मलकीत सिंह महेरू, हरबंस सिंह, राम आसरा, प्रिंसिपल शैली शर्मा ने अदविता सैनी को जन्मदिन की मुबारक और हनीश सैनी व अदिति सैनी को धन्यवाद किया।