पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की आत्महत्या पर खामोश क्यों है सरकार : संजीव

किसानों की आत्महत्या पर खामोश क्यों है सरकार : संजीव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | कृषि प्रधान प्रदेश में किसान को अन्नदाता कहा जाता है वहां रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं और प्रदेश की सरकार मूकदर्शक बन तमाशा देख रही है। यह बात यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहे। तलवाड़ ने कहा कि पिछले महीने में पांच किसानों ने आत्महत्या की और यह प्रश्न सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शाने के लिए काफी है। कार्पोरेशन को सरकार का सहयोग न मिलने के कारण शहरों के विकास कार्य ठप होकर रह गए है। ऐसे में आम लोगों को केवल केंद्रीय योजनाओं का सहारा है, जिसे भी पूरी तरह से लागू नहीं किया जा रहा है। इस मौके भाजपा किसान नेता राजकुमार, मास्टर तेजा सिंह, होशियार सिंह, रणजोत सिंह, सुरजीत कौर व प्रिया मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...