बीसीए पहले सेमेस्टर में श्वेता रही पहले स्थान पर
होशियारपुर | पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा बीसीए पहले सेमेस्टर के घोषित परिणामों में डीएवी कॉलेज होशियारपुर का परिणाम शानदार रहा। इस संबंधी स्कूल प्रिंसिपल नीरजा ढींगरा ने बताया कि छात्रा श्वेता ने 303/400 अंकों से पहला, दीक्षा ने 302/400 अंकों से दूसरा और शरणदीप ने 301/400 अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल नीरजा ढींगरा ने इन विद्यार्थियों को बधाई देने के साथ साथ इसका श्रेय स्कूल स्टाफ व अभिभावकों की मेहनत को दिया। कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार, सचिव डीएल आनंद ने भी विद्यार्थियों व स्टाफ को इस जीत की बधाई दी।