पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान गेहूं की कटाई के बाद खेतों में आग न लगाएं : जावेद खां

किसान गेहूं की कटाई के बाद खेतों में आग न लगाएं : जावेद खां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटिंग के दौरान मौजूद जावेद खां व अन्य। -भास्कर

होशियारपुर | शिव सेना बाल ठाकरे के सिटी प्रधान जावेद खां की अध्यक्षता में रविदास नगर में बैठक हुई। इस अवसर पर जावेद खां ने सारे किसान भाइयों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और गेहूं की कटाई के बाद खेतों में आग न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेत में वेस्ट को आग लगने से प्रदूषण फैलता है और कई प्रकार की समस्याओं व बीमारियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान की फसल का नुकसान होता है तो वह खुदकुशी न करे। उन्होंने सरकार से भी अपील की कि किसानों का पूरा साथ दें।

खबरें और भी हैं...