पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएवी जैन डे बोर्डिंग में मनाया बैसाखी पर्व

एसएवी जैन डे बोर्डिंग में मनाया बैसाखी पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में बैसाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। छात्रों ने पारंपरिक पंजाबी पहनावे में ढोल की थाप पर भंगड़ा, गिद्दा डालकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस मौके जैन शिक्षण निधि के प्रधान यशपाल जैन, सचिव संदीप जैन और कोषाध्यक्ष बोबी जैन ने सभी को बैसाखी की बधाई दी और स्कूल के बच्चों द्वारा पेश किए गए पर्व प्रति कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस मौके बैसाखी का दिन सिख इतिहास में बहुत महत्व रखता है। इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस पर्व पर किसानों की फसल पक कर तैयार हो जाती है और किसान घर में नई आई फसल को देख खुशी मनाते हैं। अंत में स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल सुषमा बाली ने इस मौके सभी को बैसाखी पर्व की बधाई दी। इस मौके समूह स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...