संविधान निर्माता के दर्शाए मार्ग पर चलें लोग : सैमसन मसीह
होशियारपुर | भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा संविधान में दर्ज बराबरी व नियमों व कानून को लागू करके ही देश को खुशहाल बनाया जा सकता है। यह विचार नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती के मौके पर जिला यूथ कोआर्डिनेटर सैमसन मसीह ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हमें संविधान और संविधान के निर्माता द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके मौजूद शहीद ए आजम भगत सिंह पुरस्कार विजेता बलबीर सिंह पट्टी ने कहा कि हर नौजवान को अपने देश के कानून के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस मौके बलबीर सिंह पट्टी की शानदार समाज सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया। समारोह में नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर अश्वनी, करनैल सिंह, बिक्रमजीत, मनजिंदर, राजेश कुमार, सुखदेव सिंह, सपना देवी, लखवीर कौर, निकिता देवी, मनप्रीत कौर, ज्योति देवी व जिला के यूथ क्लबों के मेंबर व नेता भी मौजूद थे।