भाषण प्रतियोगिता में वीर शिवाजी सदन की कल्पना अव्वल
होशियारपुर | सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैसाखी पर्व व डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर कार्यक्रम करवाया। इस मौके एकलव्य सदन के प्रमुख आचार्य रोहित कुमार, कंचन शर्मा व रीटा शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविताओं व भाषणों के माध्यम से बैसाखी त्यौहार का महत्व दर्शाया। अध्यापिका हरप्रीत ने विद्यार्थियों को हरमंदिर साहिब व जलियांवाला बाग के इतिहास की जानकारी दी। इसी मौके डॉ. अंबेडकर के जन्मदिन पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई, जिसमें वीर शिवाजी सदन की छात्रा कल्पना ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल शैली शर्मा ने बैसाखी के त्यौहार की स्टाफ व विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी और पंजाबी सभ्याचार से जुड़ें रहने के लिए प्रेरित किया।