पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट्रल टाउन मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से टूटकर गिरी बिजली की तारों से कूड़े में लगी आग

सेंट्रल टाउन मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से टूटकर गिरी बिजली की तारों से कूड़े में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सेंट्रल टाउन मोहल्ले में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से बिजली की तारें सड़क पर और साथ लगते प्लाट में टूट कर गिर गई। इससे प्लाट में पड़े कूड़े में आग लगी और आसपास के घरों और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। मोहल्ले में कुलचे की रेहड़ी लगाने वाले अमित ने बताया कि करीब 12 बजे उसकी रेहड़ी के ऊपर से जाने वाली बिजली की तारें टूट कर कुछ उसकी रेहड़ी की छतरी पर, कुछ प्लाट में और कुछ सड़क के किनारे बिखर गई। इससे प्लाट में पड़े कूड़े में आग लग गई। मोहल्ला वासियों ने आग बुझानी शुरू की और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ अवतार सिंह ने बताया कि कई बार तारों पर 8-10 पक्षी इकट्ठे बैठ जाते हैं और उनके उड़ने पर तारें आपस में जुड़ जाती हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट होकर तारें टूट जाती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ही देरी में रिपेयर कर बिजली चालू कर दी जाएगी।मोहल्ला वाली मनजिंदर कौर, मोहिंदर सिंह, कुलवंत सिंह ने बताया कि एक बार पहले भी किसी कारण प्लाट में आग लग गई थी। मोहल्ले के बहुत से लोग और नगर निगम के सफाई कर्मचारी प्लाट में कूड़ा फैंक जाते हैं।

आसपास घरों व दुकानदारों में भगदड़ मची

कूड़े में लगी आग। (दाएं) आग बुझाते दमकल कर्मचारी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...