पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ तहत की बालिका मंच की स्थापना

‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ तहत की बालिका मंच की स्थापना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में मौजूद एडीसी अनुपम कलेर और डॉ. रेणु सूद के साथ स्कूल स्टाफ।

भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में प्रिंसिपल ललिता रानी की अगुवाई में साल 2018-19 के लिए ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका मंच की स्थापना की। इसमें एडीसी अनुपम कलेर व सिविल सर्जन डॉ. रेणु सूद शामिल हुए।

एडीसी अनुपम कलेर व सिविल सर्जन डॉ. रेणु कार्यक्रम में खासकर छात्राओं की परेशानियों का निवारण करने के लिए शामिल हुईं।

प्रिंसिपल ललिता ने उन्हें बताया कि चेयरमैन बबिता रानी 12वीं की छात्रा, कन्वीनर अपराजिता कपूर, एसएमसी सदस्य सविता अरोड़ा, रीतिका कक्षा 6वीं, हीना बद्धन कक्षा 7वीं, मनजोत कौर कक्षा 8वीं, जसप्रीत कौर कक्षा 9वीं, शालिनी कक्षा 10वीं, आकांक्षा कक्षा 11वीं और दीक्षा कक्षा 12वीं बालिका मंच के सदस्य है। बालिका मंच की स्थापना के मौके एडीसी ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रेणु सूद ने विद्यार्थियों को किशोर अवस्था में आने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल ललिता रानी ने दोनों मुख्य मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके स्टाफ मेंबर भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...