17 को शोभायात्रा, 18 को होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा : मरवाहा
मीटिंग दौरान जानकारी देते दीपक मरवाहा व अन्य। -भास्कर
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
शिव शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी मोहल्ला मरवाहा द्वारा मंदिर में पंचमुखी महादेव परिवारजनों सहित शीतला माता व हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 18 अप्रैल को करवाई जा रही है। कार्यक्रम संबंधी प्रबंधक कमेटी की बैठक दीपक मरवाहा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके दीपक मरवाहा ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को जल यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत 18 अप्रैल तक प्रात: दिन में पूजा अर्चना होगी तथा 17 अप्रैल को शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 18 अप्रैल को दोपहर सवा 12 बजे हवन एवं पूर्णाहुति डाली जाएगी और उपरांत 12.30 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दोपहर 1 बजे ब्रह्म भोज के उपरांत भंडारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वे तय कार्यक्रम अनुसार मंदिर में पहुंचकर भगवान की कृपा प्राप्त करें। इस मौके विक्की मरवाहा, राज कुमार मरवाहा, नरोत्तम शर्मा, रिक्की मरवाहा, छोटा अश्विनी, पुनीत मरवाहा दीपू, मुकेश शर्मा, राकेश, सुंदर शाम मरवाहा, गुलजार सिंह, संजीव मरवाहा, राजेंद्र मरवाहा, जौली मरवाहा, सुयश मरवाहा व पुनीत मरवाहा मौजूद थे।