पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समिति मुलाजिमों का एडीसी दफ्तर के आगे जिला स्तरीय रोष धरना, नारेबाजी भी की

समिति मुलाजिमों का एडीसी दफ्तर के आगे जिला स्तरीय रोष धरना, नारेबाजी भी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | समिति मुलाजिमों ने अपनी हकी मांगों के लिए लक्षित किए संघर्ष तहत जिला के 10 ब्लाकों के समिति मुलाजिमों ने एडीसी के दफ्तर के आगे जिला स्तरीय रोष धरना दिया और सरकार की मुलाजिम मारू नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। यहां विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि महकमें द्वारा समिति मुलाजिमों की तनख्वाह खजाने में से करने की मांग को पूरा करने में जानबूझ कर आनाकानी की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पंचायत सचिवों पर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली व संमति सुपरिंटेंडेंटो व पंचायत अफसरों की तरक्की का रास्ता खोहने की हकी मांगों को मानने का बाकायदा ऐलान नहीं कर दिया जाता, तब तक कलम छोड हड़ताल लगातार जारी रहेगी। धरने दौरान वफद ने मांगो के संबंध में मांग पत्र सचिव जिला परिषद , बुद्धिराज सिंह को सौंपा। रोष धरने में राजिंदरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, गुरविंदर सिंह, रणवीर सिंह, सुरिंदर कुमार, गुरजीत सिंह, दविंदर कुमार, बलदेव सिंह, सुभाष चंदर, दविंदर, बलदेव सिंह, सुभाष चंदर, सुखविंदर सिंह व केवल सिंह मौजूद थे।

रोष धरने के दौरान मौजूद कर्मचारी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...