अकालियों ने डीसी से की मांग नानक शाह फकीर पर लगाया जाए बैन
होशियारपुर | नानक शाह फकीर फिल्म को लेकर अकाली लीडरों ने डीसी विपुल उज्ज्वल को मांग पत्र सौंपा। जिसमें मांग की गई कि इस फिल्म पर पूर्ण बैन लगाया जाए। इस मौके अकाली लीडर सुरिंदर सिंह ने कहा कि सिख जगत के पहले पातशाही श्री गुरु नानक देव जी पर आधारित फिल्म नानक शाह फकीर बनने के बाद विवादों में है एक तरफ यहां अदालत ने उस पर किसी भी तरह की रोक से इंकार किया है जिस वजह से पंजाब में ही नहीं बल्कि समूह सिख जगत में रोष है।
फिल्म में श्री गुरु नानक देव जी को दर्शाया गया है और फिल्म में बहुत ऐसे दृश्य है जो गुरु जी की जीवनी से मेल नहीं खाते, जिसको लेकर वह इस फिल्म का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने फिल्म को चलाने की अनुमति दी तो इस दौरान कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके भारी गिनती में अकाली कार्यकर्ता उपस्थित थे।