कल पटियाला में की जा रही राज्य रैली का समर्थन
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के राज्य प्रधान सतीश राणा, जनरल सचिव तीर्थ सिंह व वित्त सचिव मनजीत सिंह सैनी ने बैठक की। बैठक दौरान उन्होंने सांझे तौर पर कहा कि पससफ द्वारा अध्यापक सांझे मोर्चे द्वारा चल रहे संघर्ष तहत 15 अप्रैल को पटियाला में की जा रही राज्य रैली का समर्थन किया जाता है। इस संबंधी प्रेस सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही मुलाजिम विरोधी नीतियां बडी तेजी से लागू करनी शुरू कर दी गई है। कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने की बजाय उनकी तनख्वाहें घटाई जा रही है।
उन्होंने बताया क 25 मार्च को लुधियाना में रैली करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा मीटिंग का समय देकर मुकर जाने के बाद 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री के शहर पटियाला में की जा रही हल्ला बोल रैली का पससफ द्वारा समर्थन किया जाता है।