पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिटल एंजिल में बैसाखी पर नन्हें सजे पंजाबी वेशभूषा में

लिटल एंजिल में बैसाखी पर नन्हें सजे पंजाबी वेशभूषा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर| लिटल एंजिल प्री स्कूल में बैसाखी का त्यौहार स्कूल अध्यक्ष पूनम छाबड़ा की अध्यक्षता में मनाया। इस अवसर पर स्कूल को पंजाबी सभ्याचारक संबंधी चीजों से सजाया गया। इस मौके नन्हें मुन्हे बच्चे पंजाबी सभ्याचार की पोशाकें पहने हुए बहुत मनमोहक लग रहे थे। इसके साथ ही इन नन्हें मुन्नों ने पंजाबी गीतों पर डांस करके खूब तालियां बटौरी। स्कूल प्रिंसिपल आशा छाबड़ा ने छोटे छोटे बच्चों को बैसाखी त्यौहार संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बैसाखी वाले दिन ही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी, इसलिए यह सिखों का भी प्रमुख त्यौहार होता है। आखिर में बच्चों व स्टाफ को हलवे का प्रसाद भी बांटा गया।

खबरें और भी हैं...