बैसाखी पर्व पर रक्तदान कैंप लगाया, 22 यूनिट एकत्रित
भाई कन्हैया ब्लड बैंक चैरिटेबल सोसायटी की टीम को सम्मानित करते हरजीत सिंह, गुरचरन सिंह, हरमिंदर सिंह, जसकरण सिंह, तेजवंत सिंह, मनिंदर सिंह।
होशियारपुर | बैसाखी पर्व पर गोकुल नगर स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब की डिस्पेंसरी में कलगीधर सेवा सिमरन सोसायटी ने रक्तदान कैंप लगाया। इस संबंधी हरजीत सिंह ने बताया कि कैंप में भाई कन्हैया ब्लड बैंक चैेरिटेबल सोसायटी की टीम ने रक्तदान करने की प्रक्रिया को पूरा किया। इस मौके 22 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस दौरान भाई कन्हैया ब्लड बैंक चेरिटेबल सोसायटी होशियारपुर ने रक्तदानियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेटी ने भाई कन्हैया ब्लड बैंक चेरिटेबल सोसायटी की टीम को सिरोपे देकर सम्मानित किया। इस मौके गुरचरन सिंह, हरमिंदर सिंह, जसकरण सिंह, तेजवंत सिंह, मनिंदर सिंह, जगजोत सिंह, नरिंदर सिंह, हरिंदरपाल सिंह, जसवंत सिंह, अवनीश सिंह, इन्दरजीत सिंह, बलदेवसिंह, अंकित, ममता, विलसन मसीह, विजयपाल व अन्य लोग उपस्थित थे।