आदमपुर से दिल्ली हवाई बुकिंग से लोगों में उत्साह : तलवाड़
होशियारपुर | किसी भी क्षेत्र की तरक्की के लिए आवाजाही के साधनों का होना अति जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ने रेल विस्तार व सड़क मार्ग का पहले ही जाल बिछा दिया है और अब हवाई यातायात से जोड़कर पूरे दोआबा क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को विकसित किया गया है। यह बात यूथ डेवलपमेंट के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने वरुण सूद की अध्यक्षता में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। तलवाड़ ने कहा कि आज 14 अप्रैल को आदमपुर से दिल्ली हवाई यात्रा की विधिवत बुकिंग शुरू हो जाने से लोगों में भारी उत्साह है। इस मौके वरिष्ठ व्यापारी रमेश गुप्ता ने कहा कि विदेश जाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए विशेष तोहफा है। इस मौके भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, भाजपा नेता साहिल सांपला, जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी, राजेश सूद, पीसी शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अमित सूद, संजीव सूद, विशाल चोपड़ा व अर्जुन सूद भी मौजूद थे।