पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर करवाए समारोह

शहर में बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर करवाए समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

बैसाखी और डॉ. बी आर अंबेडकर जयंती के अवसर पर होशियारपुर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक और सामाजिक समारोह किए गए। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा रेलवे रोड, गुरुद्वारा श्री कलगीधर गोकुल नगर, श्री गुरु रविदास मंदिर बुलाबाड़ी, गुरुद्वारा श्री कलगीधर मॉडल टाउन, गुरुद्वारा मीठा टिवाना व अन्य जगहों पर बैसाखी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम करवाए।

इस मौके सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला, शब्द कीर्तन किया व गुरु का लंगर छकाया। डॉ. अंबेडकर जयंती पर भी विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समारोह करवाए। इसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन के बारे में लोगों को बताया गया और उनको पुष्प अर्पित कर नमन किया। गई। इस मौके पार्षद सुरेश कुमार, कुलवंत सिंह सैनी, रूप लाल, हरमिंदर सिंह, कर्मचंद, सुरिंदर कुमार, लखविंदर कुमार, काबल सिंह, ओम प्रकाश, बलविंदर कुमार, बलविंदर लाल, बलविंदर बिट्टू, बलदेव राज, हरभजनसिंह, दयाल राम राजिंदर कुमार, जसवंत सिंह, राकेश कुमार, हरमेश कुमार, जीत राम, अमित गिल, सन्नी लाहौरिया, मंगा, दीपक हंस, मंगा हंस, अश्विनी लड्डू, इंद्रजीत सिंह, राकेश, बिन्नी, संजीव, लाल चंद, जयपाल व अन्य मौजूद थे।

बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में लंगर छकता बालक अभिजोत सिंह। (मध्य) बुलाबाड़ी में अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते पार्षद सुरेश कुमार, रूप लाल, हरमिंदर सिंह, कर्मचंद, सुरिंदर कुमार, लखविंदर कुमार, काबल सिंह, ओम प्रकाश, बलविंदर कुमार, बलविंदर लाल, बलविंदर बिट्टू, बलदेव राज, हरभजनसिंह व अन्य।(दाएं) नगर निगम परिसर में अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते कुलवंत सिंह सैनी, राजिंदर कुमार, जसवंत सिंह, राकेश कुमार, हरमेश कुमार, जीत राम, मित गिल, सन्नी लाहौरिया व अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...