पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समानता का हक दिलाने में बाबा साहिब की भूमिका अहम

समानता का हक दिलाने में बाबा साहिब की भूमिका अहम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

जिला प्रशासन होशियारपुर द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर का जन्मदिन जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मनाया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल और एसएसपी जे. ईलनचेजियन समेत विभिन्न विभागों के मुखी और मुलाजिम शामिल हुए।

इस अवसर पर डीसी विपुल उज्ज्वल ने जिला निवासियों, समूह अधिकारियों व कर्मचारियों को डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने सभी को बराबर अधिकार देने के लिए एकजुटता कायम करने में मुख्य भूमिका निभाई और उस समय समाज में फैली बुराइयों को दूर किया। इसलिए हमें उनके दर्शाए रास्ते पर चलना चाहिए।

एसएसपी ईलनचेजियन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक आम परिवार में जन्म लेकर उच्च कोटी के विद्वान बने। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण करते समय सभी को बराबर रखा और स्त्री-पुरुष को भी बराबर वोट का अधिकार दिलवाया।

इस मौके पर एसपी बलबीर सिंह, आईपीएस अंकुर गुप्ता, सहायक कमिश्नर अमरजीत सिंह, रणदीप सिंह हीर, पीसीएस अमित सरीन, सुखविंदर सिंह, अमनपाल सिंह, सर्वजीत सिंह बैंस, मोहन सिंह लेहल, नरेश कुमार माही, अधिकारी के अलावा भारी गिनती में कर्मचारी मौजूद थे।

बाबा साहिब को फूल अर्पित करते हुए डीसी विपुल उज्जवल, एसएसपी ईलनचेजियन व विभागों के अधिकारी व कर्मचारी।

श्री चामुंडा देवी सेवा संघ
होशियारपुर | श्री चामुंडा देवी सेवा संघ एंड यूथ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन बहादुरपुर होशियारपुर ने मोहल्ला अधर्मी बहादुरपुर, श्री गुरु रविदास सभा में डॉ. बीआर अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया। इस मौके राकेश कुमार बिल्ला ने बाबा साहिब तस्वीर पर फूल अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके गौरव गोरा, दीपांशु ओहरी, रोहित जसवाल, निखिल ओहरी, दिनेश कुमार, विक्रमजीत, सोमनाथ, कुलवंत कुमार, बबली व हर्ष मौजूद थे।

ऋषि नगर वाल्मीकि सभा ने अंबेडकर जयंती मनाई
होशियारपुर | डॉ. भीम राव अंबेडकर के 127वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मोहल्ला ऋषि नगर वाल्मीकि सभा ने प्रोग्राम करवाया। वाल्मीकि सभा द्वारा बस स्टैंड स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर जन्मदिवस मनाया और मिठाई बांटी गई। इस मौके अश्वनी कुमार, राजू, लवकेश, तजिंदर, सनी मसीह, मनी, निखिल, राहुल कल्याण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...