लंबी बीमारी के बाद पंजाब पुलिस के मुलाजिम की मौत
होशियारपुर | जहानखेलां पुलिस रिक्रूटमेंट सेंटर में अार्जी ड्यूटी निभा रहे पुलिस मुलाजिम की निजी अस्पताल में मौत हो गई। गांव ठठोली के मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता सुरजीत कुमार पंजाब पुलिस में मुलाजिम थे और फिरोजपुर में तैनात थे लेकिन कुछ समय से जहानखेलां पुलिस रिक्रूटमेंट सेंटर होशियारपुर में अार्जी ड्यूटी कर रहे थे। कुछ समय से उसके पिता बीमार चल रहे थे, जिस वजह से उनको होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया है जिसके बाद रविवार को उनके गांव के श्मशानघाट में दोपहर करीब 12 बजे सुरजीत कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।