हेलो किड्स स्कूल में बैसाखी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम
होशियारपुर | हेलो किड्स स्कूल में प्रिंसिपल पूजा सयाल व पूनम सहगल की अगुवाई में बैसाखी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम करवाया। इस दौरान नन्हें छात्रों ने डांस, गीतों व कविताओं से मौजूदगी को मनमोहित किया। यहां पूनम सहगल ने छात्रों को बैसाखी पर्व से जुड़े इतिहास के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन सिख धर्म के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसके अलावा इस पर्व का किसानों के साथ भी सीधा संबंध है। बैसाखी तक गेहूं की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो जाती है, जिसे देख किसान खुशी मनाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।