चक्क साधु में ब्लाक स्तरीय पोषण दिवस मनाया
होशियारपुर | सामाजिक सुरक्षा स्त्री व बाल विकास विभाग पंजाब के निर्देशानुसार पोषण अभियान तहत सीडीपीओ रणजीत कौर द्वारा गांव चक्क साधु में ब्लाक स्तरीय पोषण दिवस मनाया गया। इसमें जिला प्रोग्राम अफसर कुलदीप सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। कुलदीप सिंह ने गांव वासियों को बच्चों व औरतों की पौष्टिक खुराक और बच्चों के हेल्थ चेकअप व टीकाकरण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आंगनबाड़ी सेंटर में हर महीने बच्चों का वजन चेक करवाने संबंधी माताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर गांव की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई और 0 से 5 साल तक के बच्चों का वजन चेक किया गया। इस मौके पर सीमा शर्मा, रणजीत कौर, मंजू बाला मौजूद थी।