पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फगवाड़ा में हालात काबू में, चार जिलों में आज शाम तक नेट एसएमएस सर्विस बंद

फगवाड़ा में हालात काबू में, चार जिलों में आज शाम तक नेट-एसएमएस सर्विस बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फगवाड़ा/चंडीगढ़

फगवाड़ा में शुक्रवार देर रात चौक का नाम बदलने को लेकर हुई हिंसा के बाद शनिवार को शहर के हालात काबू में रहे। आला अफसर दिनभर शहर में डेरा डाले रहे। अफवाहें राेकने के लिए जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और नवांशहर जिले में शनिवार दोपहर बाद से रविवार शाम तक मोबाइल इंटरनेट बंद करवा दिया गया है। जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में 30 से ज्यादा लोगों को नामजद किया है। जबकि सैकडों अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। दलित संगठनों ने शुक्रवार को फगवाड़ा के पेपर चौक (गोल चौक) का नाम संविधान चौक रखते हुए यहां बोर्ड लगा दिया था। कुछ संगठन इसके विरोध में उतर आए और फिर विवाद शुरू हो गया। हालात ऐसे बिगड़े कि देर रात पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ शुरू हो गई। दोनों पक्षों के 5 लोग आैर एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया था।

फगवाड़ा में पेट्रोलिंग करते जवान।

हिंसा में जख्मी दो युवकों की हालत गंभीर
लुधियाना| फगवाड़ा हिंसा में शुक्रवार रात जख्मी हुए दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। बॉबी नाम के युवक के सिर में गोली फंसी है। जबकि एक अन्य को पेट में गोलियां लगी हैं। अस्पताल स्टाफ व प्रशासन ने इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। रात को आदि धर्म समाज के प्रदेश प्रमुख राजकुमार अतिकाय ने घायलों से मिलने पहुंचे।

1700 से ज्यादा जवान रहे तैनात | शनिवार को दोनों पक्षों ने डीसी व एसएसपी को मांग पत्र सौंपे। इलाके में 1700 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। तनाव के मद्देनजर दिल्ली-लाहौर बस का रूट भी बदलना पड़ा।

शिव सेना नेता को पीटा, कोई शिकायत नहीं

फगवाड़ा| फगवाड़ा में हुई घटना के बाद शनिवार को शिव सेना पंजाब के उपाध्यक्ष राजेश पलटा की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, इस मामले में पलटा ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

खबरें और भी हैं...